राजसमंद ब्यूरो रिपोर्ट।
राजसमंद जिले के देवगढ़ उपखंड क्षेत्र में बालिका दिवस पर इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
जहां एक युवक ने 13 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महज 4 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देवगढ़ थाना प्रभारी पूर्णमल मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसकी दोहिती उसके पास रहती है। सुबह वह घर से बाहर शौच के लिए गई थी। वहां से लौटते समय दोहिती रो रही थी। इस पर बालिका ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो टीमें गठित की साथ ही बालिका की ओर से बताए हुलिया के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पीड़िता से आरोपी की पहचान को लेकर पूरी जानकारी हासिल की। पुलिस ने महज 4 घंटे की मशक्कत से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

0 टिप्पणियाँ