उदयपुर से भगवान प्रजापत।

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शनिवार और रविवार को होने वाली पटवारी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटा रहा। इस परीक्षा के लिए उदयपुर में 1.28 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत है। दो पारियो में होने वाली परीक्षा में पहली पारी सुबह 8.30 से 11.30 बजे और दूसरी पारी दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। 5 हजार 378 पदों के लिए होने वाली में पूरे प्रदेश से 15 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उदयपुर में डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, सिरोही जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

109 सेंटर बनाए गए हैं शहर में।

पटवारी परीक्षा को लेकर शहर में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र शहर और आसपास में ही बनाए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को सेंटर ढूंढने में परेशानी ना हो। शहर के  स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों में तब्दील कर दिय गया है। फतहसागर पाल सहित झील क्षेत्र में दो दिनों के लिए आमजन का प्रवेश वर्जित होगा। मॉर्निंग वॉक के समय पाल शहरवासियों के लिए खुली रहेंगी।

रविवार को करवाचौथ होने से महिलाओं के लिए 23 अक्टूबर को परीक्षा।

रविवार को करवा चौथ होने के चलते महिलाओं के लिए 23 अक्टूबर को परीक्षा देने की व्यवस्था की गई हैं। महिला परीक्षार्थियों को इस बार गृह जिले में ही सेंटर दिया गया है। 3 घंटे के पेपर में 150 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। परीक्षा केन्द्र पर मास्क होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा तय समय से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना जरूरी होगा।