झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड़ के दानों का स्थित श्री वल्लभ पिट्टी धागा फैक्ट्री में शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों श्रमिक हड़ताल पर उतर गए। इस दौरान कुछ उत्पाती श्रमिकों ने पुलिसकर्मियों और मिल कर्मचारियों पर पथराव भी कर दिया पत्थरबाजी में कुछ जवान और कर्मचारी भी घायल हो गए तो वही जी मीडिया रिपोर्टर के कार का शीशा भी टूट गया घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और उत्पाती श्रमिकों को खदेड़ कर भगाया। श्री वल्लभ पिट्टी धागा फैक्ट्री के श्रमिक गुरूवार से ही वेतन वृद्धि बकाया बोनस तथा वेतन दीपावली से पहले दिए जाने की मांग कर रहे थे। जिस पर मिल प्रबंधन द्वारा उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद इनकी मांगों पर सहमति भी जता दी थी तथा 1 नवंबर से वेतन वृद्धि तथा समय से पूर्व वेतन देने की मांग भी मान ली थी। लेकिन उसी दौरान बाहर खड़े कुछ उत्पाति श्रमिकों ने पुलिस जवानों पर पथराव कर दिया। जमकर हुई पत्थरबाजी में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी तथा मिल प्रबंधन के कर्मचारी भी चोटिल हो गए। इस दौरान जी मीडिया रिपोर्टर की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मजबूरन पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और उत्पाती श्रमिकों को खदेड़ दिया। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात को काबू में कर लिया है।