उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा में इन दिनों आला नेताओं के दौरे देखे जा रहे हैं। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों की राष्ट्रीय पार्टियों के कई नेताओं ने यहां पर डेरा डाल रखा हैं तो कई नेता चुनावी सभा कर प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं। आलम यह हैं कि भाजपा की ओर से केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे शुरू हो चुके हैं। पहले बघेल तो शुक्रवार को अर्जुन राम मेघवाल वल्लभनगर पहुंचे और भाजपा के प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला के समर्थन में चुनावी सभा में कांग्रेस को घेरा। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मेघवाल ने झाला के समर्थन में वोट करने की अपील की। एससी मोर्चे की ओर से आयोजित सम्मेलन में मेघवाल ने गहलोत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को आडे हाथों लिया। मेघवाल के साथ चुनावी सभा में मदन दिलावर सहित कई नेता मौजूद रहे। मदन दिलावर ने चुनावी सभा में गहलोत सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि प्रदेश की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही हैं। सरकार पूरी तरह से विफल होने से स्थितिया उनके हाथ से निकल चुकी हैं। उन्होने यह भी कहा कि जिस तरह से प्रदेश में दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वह शर्मनाक हैं।
वल्लभनगर उपचुनाव में आरोप प्रत्यारोप चरम सीमा पर।
वल्लभनगर उपचुनाव में पार्टियों के आला नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रसार-प्रसार के साथ दूसरे नेताओं पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। इससे चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर चरम सीमा पर पहुंच गया हैं। केन्द्रीय मंत्री बघेल की ओर से दिये विवादित बयान के बाद प्रभारी प्रताप सिंह खाचरियावास ने उसका जवाब दिया। दरअसल प्रदेश की दो सीटों पर उपचुनाव होने से सभी नेताओं की नजर यहीं पर टिकी हुई हैं। खास बात यह भी हैं कि वल्लभनगर हॉट सीट होने से सभी की नजर यही पर हैं। ऐसे में यहा पर भाजपा, कांग्रेस, रालोपा और जना सेना के प्रत्याशियो में कड़ी टक्कर देखी जा रही हैं।भींडर पंचायत स्तर पर कर रहे है जनसभाए।
जनता सेना से चुनाव लड़ रहे रणधीर सिंह भींडर का पूरा फोकस भींडर और आसपास के गांवो पर हैं। भींडर अपने नेताओं के साथ मिलकर पंचायत स्तर पर छोटी छोटी सभाओं का आयोजन कर रहे हैं और लोगों को जनता सेना के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। भींडर के साथ बड़ी सभाओं में जेएनयू जोधपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह भाटी दिखाई दे रहे हैं। भाटी ने भींडर को समर्थन दिया हैं। भाटी की युवाओं के बीच अच्छी पकड़ हैं। ऐसे में भाटी भींडर के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र की पंचायतों के दौरे करते हुए जनता सेना के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ