सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में आज सोमवार को राज्य सरकार की आबकारी नीतियों के विरोध में जिले के शराब ठेकेदारों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शराब ठेकेदारों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की । शराब ठेकेदारों का कहना है कि सरकार की गलत आबकारी नीति के कारण सवाई माधोपुर में ही नही अपितु प्रदेश भर में शराब ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शराब ठेकेदारों ने शराब ठेकों में बेसिक लाइसेंस फीस समाप्त करने,सभी तरह के राइडर हटाने ,एंव कम्पोजिट फीस माफ करने की मांग की है। शराब ठेकेदारों का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नही की जाती तो सवाई माधोपुर जिले का कोई भी ठेकेदार शराब नही उठायेगा और शराब की दुकानों पर तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ