सवाईमाधोपुर हेमेन्द्र शर्मा।

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित नेचर गाइडलाइन एसोसिएशन कार्यालय पर मंगलवार को रणथंभौर नेचर गाइड एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमे मोहम्मद रफीक दूसरी बार रणथंभौर नेचर गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित हुए ,वही दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष एव मान सिंह राजावत सचिव पद पर दूसरी बार निर्वाचित हुए। चुनाव समिति के शहीद अदमद ने बताया कि रणथंभौर नेचर गाइड एसोसिएशन के चुनावों में 133 नेचर गाइडों में मतदान किया। मोहम्मद रफीक को 59 मत मिले। जबकि जाहिदा खान को 50 मत मिले, सतीश जैन को 18 व अरविंद मीणा को 6 मत मिले। ऐसे में मोहम्मद रफीक दूसरी बार रणथंभौर नेचर गाइड एसोशिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है ,वही उपाध्यक्ष पद पर दिनेश शर्मा व सचिव पद पर मान सिंह राजावत भी दूसरी बार निर्वाचित हुए है। मतगणना के बाद रणथंभौर के उपवन संरक्षक पर्यटन संदीप चौधरी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई । निर्वाचित पदाधिकारियों ने नेचर गाइड एसोसिएशन के हित में कार्य करने का भरोसा दिया है।