सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।

सवाई माधोपुर जिले के जोला निवासी एक पीड़ित परिवार मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गया।जोला निवासी पीड़ित रामजीलाल प्रजापत का कहना है कि वो पिछले काफी दिनों से कलेक्ट्रेट के समक्ष चल रहे किसान आंदोलन में शामिल है और काफी समय से धरना स्थल पर ही रह रहा है। इसी दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेक्स वे के ठेकेदारों द्वारा उसके 5 बीघा खेत पर कब्जा कर लिया गया और ठेकेदार उसके खेत से जेसीबी से मिट्टी उठा रहे है। ठेकेदारों ने खेत मे जगह जगह गहरे गहरे गड्ढे कर दिए है।जिसे लेकर वो कई मर्तबा जिला कलेक्टर एंव संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुका है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हो रही। मजबूरन मंगलवार को उसे अपनी पत्नी एव बच्चो के साथ कलेक्ट्रेट के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है , वही पीड़ित परिवार के कलेक्ट्रेट के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने को लेकर प्रशासन हरकत में आया और जिला कलेक्टर ने चौथ का बरवाड़ा एसडीएम को पत्र लिखकर पीड़ित की समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए । जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइस पर पीड़ित परिवार कलेक्ट्रेट के समक्ष से भूख हड़ताल से उठ गया ।