अवनीश पाराशर।

करौली जिले के सपोटरा उपखंड अन्तर्गत गुलाबपुरा इनायती गांव में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में पूर्व मंत्री सपोटरा विधायक रमेश मीणा ने शिरकत की। शिविर में विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। शिविर में सपोटरा एसडीएम शिविर प्रभारी ओमप्रकाश मीना, तहसीलदार विनोद मीना, विकास अधिकारी  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहकारिता, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, राजस्थान परिवहन निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से शिविर में लाभान्वित किए गए लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शिविर से पूर्व ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की जानकारी देने और उनकी समस्याओं का संवेदनशील रहकर समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य सड़क इनायती के निर्माण लिए कहा, जिस पर तुरंत विधायक द्वारा पीडब्ल्यूडी अभियंता से सड़क के प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा और शीघ्र सड़क का निर्माण करने का आश्वासन दिया।

 ग्रामीणों ने डेंगू बीमारी बहुत बढ़ रही इस हेतु गांव में फॉगिंग कराने के लिए कहा इस पर विधायक ने पीएचसी प्रभारी को सभी जगह  गंदगी एवं मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं वहां फॉगिंग शीघ्र करने के निर्देश दिए। ग्रामीणो ने बिजली समस्या की शिकायत रखी। इस पर विधायक ने एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से अपील के कोविड का टीका लगवाए। शिविर में विधायक ने लाभान्वितो को 119 पट्टे वितरित किए।  साथ ही जॉब कार्ड 45, दिव्यांग प्रमाण पत्र 4, श्रमिक कार्ड 8, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रमाण पत्र 10, कृषि मशीन 5, जननी सुरक्षा योजना का चैक 3100 रुपए, श्रमिक कार्ड 35 आदि वितरण किए। इस मौके पर इनायती सरपंच रामचरण मीना एवम ग्रामीणों ने माला साफा पहनाकर विधायक का स्वागत किया इस अवसर पर सुरेश बिन्दापुरा, गिर्राज सरपंच, शिवजी सरपंच, डिकोली सरपंच, रामकेश, बबलू सहित ग्राम पंचायत अन्य पंच पटेल मौजूद रहे। 

जनता जल योजना का मिलेगा लाभ 

ग्रामीणों की पेयजल समस्या की शिकायत पर विधायक रमेश मीणा ने कहा की ग्राम पंचायत में सभी राजस्व गांव एवम् ढाणियो को जोड़कर जल जीवन मिशन के तहत दो स्कीम के तहत लगभग 62 करोड़ रुपए लागत से घर घर नल कनेक्शन की योजना कार्य प्रगति पर है। जिसमें पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है शीघ्र ही सभी के घरों में पेयजल हेतु पानी उपलब्ध हो पाएगा। ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।