ब्यूरो रिपोर्ट।

दिल्ली में आयोजित हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की गई है। यह मांग राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी की सीनियर नेता अंबिका सोनी की तरफ से की गई है। इस बीच पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अध्यक्ष का चुनाव अगले साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। सीडब्ल्यूसी और दूसरी बॉडीज के चुनाव की तारीख की घोषणा पार्टी के अधिवेशन के बाद की जाएगी। अंबिका सोनी ने मीटिंग में कहा कि सभी चाहते हैं कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। हालांकि यह उन पर निर्भर करता है कि वे क्या निर्णय लेते हैं। इससे पहले बैठक में मौजूद अशोक गहलोत ने भी यह बात उठाई। उन्होंने कहा कि राहुल को कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए और बैठक में मौजूद सभी लोग इस बात का समर्थन करते हैं। दोनों नेताओं की बात सुनने के बाद राहुल ने कहा कि वे दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने पर विचार करेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मैं पूर्णकालिक अध्यक्ष और कामकाज उसी तरह से चल रहा है । उन्होंने कहा कि लखीमपुर हिंसा पर सोनिया ने कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई चौंकाने वाली घटना भाजपा की मनोदशा दिखाती है कि वे किसान आंदोलन को किस तरह देख रहे हैं।बॉर्डर पर चले रहे तनाव पर उन्होंने कहा कि विदेश नीति राजनीतिक ध्रवीकरण का एक जरिया बन गई है। हम बॉर्डर के मसले पर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। आर्थिक सुधार के सवाल का जवाब सरकार देश की संपत्तियां बेचकर देना चाहती है। केंद्र का इस समय एक ही एजेंडा है कि सब कुछ बेच दो। जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) पर बढ़ते हमले चिंता का विषय हैं। इसकी जितनी हो सके, उतनी निंदा की जानी चाहिए। कांग्रेस में उठते विरोध के स्वर पर उन्होंने कहा कि हम इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लेकिन अगर हम एकजुट रहते हैं और पार्टी के हित में सोचते हैं तो मिलकर हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।स्थायी अध्यक्ष के सवाल पर सोनिया ने कहा कि हमने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 30 जून तक निपटाने का रोडमैप पहले ही बना लिया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा। जी-23 में शामिल कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने की बात पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठाया जा रहा है।