जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

जोधपुर शहर के माता का थान इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई जब बाइक और स्कूटर पर आए 5 बदमाशों ने 2 फायर किये और एक युवक से पैसे लूटकर भाग गए। शनिवार शाम को सवा 6 बजे के करीब यह वारदात बताई जा रही है। एक दुकान पर कुछ युवकों ने खुले आम फायरिंग कर दी। बाइक और स्कूटर पर आए चार-पांच बदमाश दुकान के बाहर आकर रुक गए। चंद सैकेंड में भी बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों में से एक दुकान के अंदर गया और फायर कर दिया। फायर होते ही लोग इधर-उधर भागे। इसके बाद दूसरा युवक भी उतरा और उसने दुकानदार से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। सूचना मिलने पर मंडोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बत दे, की माता का थान के पास यह दुकान अक्सर बंद रहती है। यहां अवैध शराब बिक्री की बात भी सामने आई है। इसके अलावा अन्य गतिविधियां होती हैं। शाम को करीब सवा छह बजे दो वाहनों पर सवार होकर पांच जने यहां पहुंचे। जिसमें एक जने ने उतरते ही दुकान के शटर पर फायर किया और कांउटर पर जाकर वहां मौजूद युवक से रुपए छीन लिए। यह राशि कितनी है यह अभी पुलिस ने नहीं बताया है। इस दौरान बाइक से उतरे दूसरे युवक ने भी फायर किया। बाकी युवक भी वाहनों से उतरकर वहां आ गये। सबसे पहले फायर करने वाले ने युवक से रुपए छीन लिए। इसके बाद युवक ने प्रतिरोध किया तो उसे पकड़ लिया। जब बदमाश भागने लगे तो पीड़ित युवक उनके पीछे भी गया। लेकिन पांचों जने अपने वाहन से निकल गए।

सूचना मिलने पर मंडोर थाना पुलिस व एसीपी राजेंद्र दिवाकर एडीसीपी भागचंद मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार शराब को लेकर इनका पहले विवाद हो चुका है। फिलहाल पांच युवकों में एक राहुल कच्छवाह का नाम सामने आया है।पुलिस सभी की तलाश कर रही है।