चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन स्त्रियों का प्रमुख पर्व करवा चौथ रविवार को मनाया जाएगा l इसको तैयारियों को लेकर शनिवार को महिलाएं उत्साह के साथ जुटी रही l
सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व करवाचौथ रविवार को मनाया जाएगा l जिसके लिए शनिवार को सुहागिन महिलाए पुरे उत्साह के साथ इस पर्व की तैयारियों में जुटी हुई दिखाई दी l वही पर्व की तैयारियों में कई निजी संस्थाएं भी महिलाओं की मदद के लिए सामने आई है l इसकी जानकारी देते हुए मुथूट फिनकॉर्प मे कार्यरत मीनाक्षी विश्वास ने बताया कि भारतीय परंपराओं के अनुसार सुहागिनों का प्रमुख पर्व करवा चौथ रविवार को मनाया जाएगा l इसी को लेकर मुथूट फिनकॉर्प कार्यालय में महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और इसके समाप्ति के पश्चात महिलाओं को पारितोषिक का वितरण भी किया गया l
उन्होंने बताया कि मुथूट फिनकॉर्प भारतीय त्योहारों पर इस तरह के आयोजन करता रहा है l वही इसके बारे में जानकारी देते हुए ग्रहणी भारती त्रिपाठी ने बताया कि यह पर्व विशेष तौर पर सुहागिन स्त्रियों की ओर से अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर मनाया जाता है l इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं सवेरे से लेकर रात्रि तक निर्जला रहते हुए व्रत करती हैं और रात को चंद्रमा के दर्शन और पूजन करने के पश्चात कथा का श्रवण करके अपने व्रत को खोलती है l उन्होंने बताया कि इसी पर्व की तैयारी को लेकर शनिवार को मुथूट फिनकॉर्प कार्यालय में सुहागिन स्त्रियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाकर इस प्रतियोगिता में भाग लिया l इस अवसर पर मुथूट फिनकॉर्प के निखिल मराठा, कुलदीप करबे, कन्हैया लाल अहिर, मीनाक्षी विश्वास मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ