सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा। 

रीट परीक्षा में किरकिरी होने के बाद अब सवाई माधोपुर जिला प्रशासन पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर बेहद सतर्क है । आज जिला मुख्यालय पर 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में पटवारी भर्ती परीक्षा है ,जिसमे प्रत्येक पारी में 6888 परीक्षार्थी परिक्षा के लिए पंजीकृत है । आज आयोजित परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को गहन जाँच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया ,सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात है ,साथ ही नकल रोकने व अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा विशेष दस्ते फ्लाइंग स्कवायड गठित किये गए है जो लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जायजा ले रहे है , परीक्षा केंद्र पर किसी भी अधिकारी कर्मचारी को मोबाईल रखने की अनुमति नही है । जिला कलेक्टर खुद परीक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे है । वही परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुवे परीक्षार्थियों के आने जाने के लिए प्रशासन द्वारा रोडवेज सहित निजी बसों की व्यवस्था की गई है ,साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जगह जगह हेल्प डेक्स बनाई गई है ,पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर इस बार प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है । वहीं परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा इंटरनेट भी बंद कराया गया है । इंटरनेट बंद होने से कई लोगों को परेशानी हो रही है । कुल मिलाकर रिट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के बाद इस बार पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन कोई रिस्क नही लेना चाहता और पटवारी परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा इस बार माकूल व्यवस्था की गई है ।