हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार।
हनुमानगढ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक बहु ने अपनी सास पर ही गैरमर्द के साथ सबन्ध बनाने के लिए विवश करने के गंभीर आरोप लगाए है। एक मां समान सास अपनी ही बहु के साथ ऐसा कैसे कर सकती है? ये कहानी पढ़कर ज़रूर यह सवाल मन में आ सकता है। एक सास पर आरोप है कि वो अपनी ही बहु से जबरन जिस्मफरोशी का धंधा करवाना चाहती है। आरोप ये भी है कि वो अपनी बहु को वेश्यावृत्ति के धंधे में न सिर्फ धकेलाना चाहती बल्कि अवैध सबन्ध नही बनाने पर उसके साथ मारपीट भी करती है।और जिस पति के भरोसे वो अपना परिवार छोड़कर आई वो कुछ भी नही कर पा रहा है क्योकि वो हमेशा शराब के नशे में रहता है। रिश्तों को तार-तार करता ये मामला। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव का है।
शादी परिवार प्यार के सपने संजोए कुछ समय पहले ही शादी होकर गांव में आई अनामिका (बदला हुआ नाम)के उसके सपने चूर हो गए जब शादी के कुछ समय बाद ही अनामिका की सास उसे घर मे आने वाले एक व्यक्ति के साथ अवैध सबन्ध बनाने को मजबूर किया तो अनामिका के होशोहवास उड़ गए।इतना ही नही पीड़िता का कहना है कि उसके सुसराल में कई लोगो का आना जाना है जिनके उसकी सास के साथ अवैध सबन्ध है।और ये लोग रात-रात भर शराब पार्टियां करते है।इतना ही नही अनामिका उस समय बिल्कुल ही टूट गई जब उसने अपनी सास की शिकायत अपने पति से की तो उल्टा उसके पति सास व ननद ने उसके साथ मारपीट की।जब उसने अपने पर हो रहे जुल्म व अवैध सबन्ध बनाने से इंकार करते हुए विरोध किया तो उसको 3 दिन तक बिना खाना दिए बंदी बनाकर रखा गया। साथ किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी और जैसे तैसे उसने सारी बात अपने भाई को फोन पर बताई तो उसके भाई ने पीलीबंगा पुलिस की मदद से उसे छुड़वाया और जब अनामिका के सब्र का बांध टूटा तो उसने पीलीबंगा थाने में पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया और अपनी आप बीती मीडिया को सुनाई। इस सारे प्रकरण पर पीलीबंगा थानाधिकारी इंद्र का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच रावतसर डीएसपी रणवीर मीणा कर रहे है।



0 टिप्पणियाँ