मंडरायल से महेंद्र पाल की रिपोर्ट।

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने जिले की पंचातय समिति मंडरायल की ग्राम पंचायत रानीपुरा मे पहुंचकर ग्रामीणो से उनकी समस्याओं के बारे मे चर्चा करते हुए समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर मौके पर ही समाधान करना सुनिश्चित करे। जिससे ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पडे। इसके साथ ही जिला कलक्टर ने विभागों के अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रगति बढाने के निर्देश भी दिये। शिविर के दौरान जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को जॉब कार्डों, पट्टो, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया। वितरण के दौरान ग्रामीणजनांे ने उत्साहित होकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार पंचायत समिति नादौती की ग्राम पंचातय बडागांव मे, पंचायत समिति श्रीमहावीरजी की ग्राम पंचायत पालनपुर मे एवं सपोटरा की ग्राम पंचायत गज्जूपुरा मे आयोजित शिविर मे भी ग्रामीणो की सस्याओं को सुनकर मौके पर ही लाभान्वित करते हुए पट्टे, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्रो का वितरण किया।