करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चोरों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री महावीरजी थानाधिकारी धर्मसिंह एव टीम द्वारा शातिर वाहन चोर मनीष मीना पुत्र खुशीराम मीना निवासी गॉवडी मीना, सुनील जाटव पुत्र सियाराम निवासी बिनेगा थाना श्रीमहावीरजी जिला करौली शातिर वाहन चोरों को कुट्टीन का बालाजी मंदिर के पास सेे गिरफ्तार कर कब्जे से एक हीरो होण्डा, एक प्लेटीना, एक अपाची, कुल चोरी की 3 मोटर साईकिलों को बरामद किया गया है। विगत 8 माह में थाना श्रीमहावीरजी पुलिस द्वारा लगातार वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए 4 बडी कार्यवाही करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों सहित 13 चोरी की मोटर साईकिलो को बरामद किया गया।

0 टिप्पणियाँ