झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के सारोला कस्बे के सीनियर विद्यालय में रविवार को ग्राम पंचायत द्वारा लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया जिसमें विधायक नरेंद्र नागर ने रमसा योजना के तहत बने करीब 47 लाख की लागत से 6 कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया । वही मनरेगा के तहत करीब 15 लाख के खेल मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट के लिए विधायक नागर ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया । समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत के आग्रह पर गोशाला में सड़क के लिए मनरेगा के तहत 10 लाख रुपए, उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए 4 लाख और ग्रेवल सड़क के लिए करीब ड़ेढ डेढ लाख रुपये देने की घोषणा की ।
समारोह में सरपंच सुरेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य रामराज नागर,विजय शंकर नागर , अर्जुनसिंह गोड़ सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ