सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में इन दिनों रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को जमकर बाघों की साइटिंग हो रही है। रविवार को सुबह की पारी में रणथंभौर भ्रमण पर जाने वाले पर्यटकों को बाघ बाघिन के साथ ही भालू के भी दीदार हुए। पार्क भ्रम पर जाने वाले पर्यटक बाघ बाघिन एंव भालू को देखकर बेहद रोमांचित नजर आए और काफी देर तक बाघ बाघिन और भालु को निहारते रहे। पार्क भ्रमण पर जाने वाले सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह की पारी में पार्क भ्रमण पर जाने वाले पर्यटकों को जोन नम्बर 6 में भालू ओर पार्क के अन्य जोनों में बाघ बाघिन के दीदार हुए। गौरतलब है कि इन दिनों रणथंभौर में बाघ बाघिन एंव भालू की जमकर साइटिंग हो रही है ओर दूर दराज से रणथंभौर भ्रमण पर आने वाले पर्यटक बाघ बाघिन एंव भालू को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे है । शनिवार एव आज रविवार होने के कारण रणथंभौर में पर्यटकों की खासा भीड़ है । ऐसे में पर्यटकों को बाघ बाघिन के भी खूब दीदार हो रहे है।

0 टिप्पणियाँ