जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान कांग्रेस की ओर से सोमवार को जयपुर के सिविल लाइंस फाटक पर मौन प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के बाद राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार जमकर निशाना साधा। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273 

डोटासरा ने कहा कि जहां एक ओर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों की गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो जाते हैं, उसे लेकर केंद्र सरकार जवाब नहीं देती है, लेकिन जिस अन्नदाता किसान के वोट से सरकार चुनी गई, उस किसान की हत्या की जाती है और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता। डोटासरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार निरंकुश हो गई है। डोटासरा ने कहा कि भाजपा और योगी को केवल चुनाव जीतना है। इसके लिए चाहे कितने भी किसानों की हत्या उन्हें करनी हो वह करेंगे, लेकिन देश की जनता योगी सरकार और भाजपा को किसानों पर अत्याचार के लिए माफ नहीं करेगी। डोटासरा ने कहा कि जब तक किसानों की हत्या करने वाले आरोपी के पिता देश के गृह राज्य मंत्री को मोदी सरकार बर्खास्त नहीं करती है तब तक कांग्रेस सड़कों पर उतरती रहेगी।एक और लखीमपुर में किसानों के खिलाफ हिंसा के चलते कांग्रेस पार्टी की सड़कों पर है तो वहीं राजस्थान में हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में दलित की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कांग्रेस पार्टी से ही सवाल भी पूछे जा रहे हैं। इस मामले पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में यह अंतर है कि राजस्थान में घटना होने के तुरंत बाद कार्रवाई होती है। जबकि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री निरंकुश होकर बैठ जाते हैं। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान पीलीबंगा में जो घटना हुई उस पर तुरंत कार्रवाई हुई है और जो आरोपी हैं उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।