भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

भरतपुर जिले के कामां से पूर्व विधायक और भरतपुर के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख कुंवर जगत सिंह के बेतुके बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273  

वायरल वीडियो में जगत सिंह साफ कहते नजर आ रहा है कि "अब मैं आ गया हूं वापिस, 12 नंबर का जूता पहनता हूं। आप सभी लोग मुझे अच्छे से जानते हैं। जूता चलाने में बिल्कुल भी हिचकता नहीं हूं। वीडियो में जगत सिंह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैं जूते से काम निकालना जानता हूं अन्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे जूता भी चलेगा तलवारें भी चलेंगी, पचफेरा भी चलेगा और एके 47 भी चलेगी, बताया जा रहा है कि यह बयान कामां कस्बा मे आयोजित नवनिर्वाचित जिला प्रमुख के स्वागत सम्मान समारोह के दौरान कस्बा के ऐतिहासिक लाल दरवाजा पर दिया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, कि भरतपुर के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख कुं जगत सिंह पूर्व में कामां से भाजपा के विधायक रहे थे और कामां में उनका लगाव रहा। लेकिन कामां से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ते हुए रामगढ़ से बसपा प्रत्यासी के रूप में चुनाव लड़े और चुनाव हार गए। जिस के बाद पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद का चुनाव लड़े और भाजपा के टिकट पर भरतपुर जिला प्रमुख बन गए। जिला प्रमुख बनने के बाद पहली बार स्वागत सम्मान के लिए हाल में कामां पहुंचे थे।