जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां मोहन कंवर चंपावत की पार्थिव देह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गई।

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

 सोमवार को दोपहर जोधपुर में नागौरी गेट कागा स्थित श्रीराजपूत शमशान गृह में सम्पूर्ण विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मंत्री शेखावत ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले अजीत कॉलोनी स्थित निवास स्थान से मोहन कंवर की अंतिम विदाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद शव यात्रा नागौरी गेट स्थित राजपूत शमशान गृह पहुंची, जहां विधि विधान के साथ मोहन कंवर का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शेखावत के निवास स्थान पर अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव देह को रखा गया। शव यात्रा में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, पूर्व सांसद सीआर चौधरी, महाराजा सूरवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, विधायक पब्वाराम विशोनी, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, सहित कई गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। बता दे, कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर लंबे अरसे से बीमार थीं। उनका लंबे समय से श्वास संबंधी बीमारी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। रविवार रात को दिल्ली एम्स अस्पताल में मोहन कंवर ने अंतिम सांस ली। देर रात मोहन कंवर का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से एंबुलेंस से जोधपुर के लिए रवाना किया गया। मंत्री शेखावत परिवार के सदस्यों के साथ ही सड़क मार्ग से सुबह करीब दस बजे शव के साथ जोधपुर पहुंचे।