चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

चित्तौड़गढ़ जिले के सबसे बड़े जिला राजकीय सांवलियाजी चिकित्सालय में रविवार रात्रि आपातकालीन सेवा में ड्यूटी के दौरान एक महिला नर्सिंग कर्मी कमलेश जाट के साथ तीन युवकों ने शराब के नशे की गई मारपीट अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस की ओर से शेष रहे दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर  जिला अध्यक्ष जाट समाज संस्था की ओर से जिला कलेक्ट्री परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आरएलपी के प्रदेश मंत्री कालूराम जाट ने बताया कि गत रविवार रात्रि करीब 9:30 बजे जिला राजकीय सांवलियाजी चिकित्सालय में आपातकालीन सेवा में अपनी ड्यूटी कर रही महिला नर्सिंग कर्मी कमलेश जाट के साथ शराब के नशे में अपना उपचार कराने आए तीन युवकों द्वारा मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। जिसमें इस घटना अंजाम देने वाले एक युवक को मौके पर मौजूद नर्सिंग कर्मियों ने पकड़कर सदर थाना पुलिस के हवाले किया था।

लेकिन उसके बाद पुलिस लगातार दबाव में काम कर रही है और शेष रहे दो आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार करने में असफल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही शेष दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी की अगर आने वाले इन दिनों में अगर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।संस्था के पदाधिकारी प्रकाश जाट ने बताया कि जाट समाज की बहन कमलेश जाट के साथ जिस तरह से असामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया है। उसको लेकर जाट समाज में आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए।

इस अवसर पर अरवल के प्रदेश मंत्री कालूराम जाट रतन जाट प्रकाश जाट कुलदीप जाट अशोक जाट सुरेश जाट देव किशन जाट रामनिवास जाट विशाल जाट कालूराम जाट सरपंच रामप्रसाद मनीष जाट प्रकाश जाट सहित जाट समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।