उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट।
उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर होने उपचुनाव को लेकर सभा में केंद्रीय मंत्री द्वारा अशोक गहलोत पर की गई विवादित टिप्पणी पर गुरुवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सीएम और उनके पिता के लिए बोलकर कांग्रेस या गहलोत का नहीं, बल्कि राजस्थान की 7 करोड़ जनता का अपमान कर रहे हैं। एसपी बघेल को सावर्जनिक तौर पर अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।खाचरियावास ने भाजपा नेताओं को भी चुनौती देते हुए कहा कि जो कोई सुरमा हो वो मुझसे आकर बहस कर ले, मैं बता दूँगा कि किसके सरनेम के आगे घोषणा लिखा जाना चाहिए।दरअसल वल्लभनगर के खरसाण गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय न्याय -विधि राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने गहलोत पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिनकी बात में फर्क होता है, उनके बाप में फर्क होता है। यही नहीं सीएम गहलोत को 'घोषणा गहलोत' बताते हुए बघेल ने किसानों के कर्ज माफी मुद्दे पर भी जमकर प्रहार किए।
जनता देगी जवाब।
केंद्रीय मंत्री के विवादित बोल पर पलटवार करते हुए दूसरे दिन परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सीएम के पिता के लिए टिप्पणी करना आरएसएस और भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता हैं। जबकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता क्यों महंगाई समेत जनहित के मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते। उनके ऐसे अपमानित शब्दों का जवाब तो अब जनता उप चुनाव में देगी। खाचरियावास ने घोषणा गहलोत के नाम पर भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कोई भी भाजपा नेता किसी भी मंच पर आकर मुझसे बहस कह ले, मैं साबित कर दूंगा कि मोदी का नाम 'भाषण प्रधानमंत्री' नाम रखना क्यों रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने जनता से जो वादें किए, वो निभाए भी है। इस दौरान कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने पहले महाराणा प्रताप, फिर भगवान श्रीराम और अब राजस्थान के चुने हुए मुख्यमंत्री का अपमान किया है। यह गहलोत का नहीं पूरे राज्य का अपमान है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा केंद्र सरकार की कोई उपलब्धि हो तो बताए वरना ऐसे जनता को भ्रमित करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार के काम-काज का परिणाम तो उपचुनाव में देखने को मिल जाएगा।
0 टिप्पणियाँ