ये था मामला
जानकारी के अनुसार महिला लेबर इंस्पेक्टर ने ज्वॉइंट लेबर कमिश्नर पर जुलाई में यौन शोषण का आरोप लगाया था। नयापुरा थाने में दी शिकायत में उसने बताया था कि वो दो साल तक उसके साथ रेप करता रहा। आरोपी उसे कई बार राजस्थान हाउस दिल्ली, कोटा के पीपल्दा हाउस सहित कई जगह पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया । पीड़िता ने बताया था कि प्रदीप झा उस पर मिलने के लिए दबाव डालता था। और उसके अधीनस्थ होने का फायदा उठा रहा था। शिकायत पर नयापुरा थाना पुलिस ने प्रदीप झा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।
डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि सहकर्मी महिला कर्मचारी ने 12 जुलाई को शिकायत दी थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।


0 टिप्पणियाँ