हमीरगढ़ थाना क्षेत्र से पीछा करने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस हरिशंकर पर बजरी माफिया द्वारा हमला करने के मामले में 3 पुलिसकर्मियाें पर गाज गिरी है। एसपी िवकास शर्मा ने घटना की रात काे थाने में ड्यूटी ऑफिसर के रूप में माैजूद हैड कांस्टेबल बाबूलाल सहित उस दिन गश्त टीम में शामिल कांस्टेबल रामनिवास और थाने की जीप के ड्राइवर श्रवण कुमार काे लाइन हाजिर कर दिया है।

हमीरगढ़ थाने के बारे में आला अधिकारियाें के पास गाेपनीय सूचना थी कि माफिया बजरी की तस्करी के लिए नाइट ड्यूटी करने वाले ड्यूटी ऑफिसर समेत गश्ती टीम काे 20 से 25 हजार रुपए तक की अवैध कमाई देते थे। इस कारण नाइट ड्यूटी काे लेकर पुलिसकर्मियाें में कशमकश चलती थी। घटना के बाद से लगभग पूरा थाना लाइन हाजिर हाेने तक की चर्चा थी। हालांकि अभी तीन पुलिसकर्मियाें पर ही गाज गिरी है। एसपी शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर की रात काे हैड कांस्टेबल बाबूलाल ड्यूटी ऑफिसर था। वह नाइट गश्ती दल में शामिल कांस्टेबल रामनिवास और ड्राइवर श्रवण के साथ ड्यूटी पर था।

पुलिस अधिकारियाें की ओर से प्रारंभिक ताैर पर कहा जा रहा है कि प्रशिक्षु आईपीएस हरिशंकर जब गश्त पर थे ताे उन्हें हमीरगढ़ क्षेत्र में बजरी से भरे डंपर चित्ताैड़गढ़ की ओर जाते हुए मिले थे। इनमें से दाे काे हाथाें-हाथ पकड़कर हमीरगढ़ थाने भेजा गया। ये डंपर रात भर गश्त पर माैजूद जाप्ते काे नजर क्याें नहीं आए। इसीके कारण उनकी बजरी माफिया से मिलीभगत की आशंका के चलते लाइन हाजिर किया गया।

गाैरतलब है कि गुरुवार तड़के प्रशिक्षु आईपीएस हरिशंकर ने बजरी भरे दाे डंपर पकड़े थे। इसके बाद जब वे अन्य डंपराें का पीछा करते हुए चित्ताैड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में हाेटल तिरंगा पहुंच गए। वहां कार्रवाई से पहले ही ड्राइवर अवैध बजरी भरे डंपर पुलिस काे देखकर भाग गए। इसके बाद चार काराें में आए बजरी भरे वाहनाें की एस्काॅर्टिंग करने वाले एक दर्जन से ज्यादा माफिया ने प्रशिक्षु आईपीएस पर हमला करने की काेशिश की थी। वहीं उनके ड्राइवर और गनमैन पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया था।

प्रशिक्षु आईपीएस द्वारा बजरी के डंपर ड्राइवर गिरफ्तार

थाना प्रभारी हनुमानराम विश्नाेई ने बताया कि भीलवाड़ा सीओ सिटी के पद पर कार्यरत प्रशिक्षु आईपीएस द्वारा पकड़े गए डंपराें के ड्राइवर तख्तपुरा निवासी कन्हैयालाल कीर और बद्रीलाल गाडरी काे अवैध बजरी परिवहन मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन दाेनाें काे घटना की रात शांतिभंग करने के आराेप में गिरफ्तार किया गया था।

वकील साब के नाम से सक्रिय है एक बजरी माफिया, बजरी वाले थानाें में है घुसपैठ, यही संभालता है लेनदेन

हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में बजरी माफिया के दाे गुट प्रमुख रूप से सक्रिय हैं। इनमें एक गुट में मंगराेप, हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बजरी खनन से जुड़े माफिया शामिल हैं। वहीं एक गुट हमीरगढ़-मंगराेप क्षेत्र से निकलने वाली बजरी की तस्करी में लिप्त है। एक गुट में वकील साब के नाम से चित्ताैड़ जिले के एक व्यक्ति की इन थानाें में अच्छी खासी घुसपैठ है, जाे पुलिसकर्मियाें से सांठ-गांठ रखता है।