कोटा हंसपाल यादव।
बारां जिले के सोरसन वनक्षेत्र में पत्थर खनन रुकवाने की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्व पंचायत राज मंत्री व सांगोद विधायक भरत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बारां जिला कलेक्टर से मुलाकात की।इस दौरान बारां वन विभाग के उपवन संरक्षक और खनिज विभाग के माइनिंग इंजीनियर भी मुलाकात के दौरान मौजूद रहे। भरत सिंह की अगुवाई में बारां जिला कलेक्टर राजेंद्र विजय से प्रतिनिधिमंडल ने अंता तहसील क्षेत्र में स्थित सोरसन वन क्षेत्र में संभावित पत्थर के खनन को रोकने की पुरजोर मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बारां कलेक्टर को बताया कि सोरसन वन क्षेत्र में पत्थर खनन के बाद होने वाले थ्रेसर का काम चल रहा है।प्रतिनिधिमंडल को कलेक्टर ने वन क्षेत्र में पत्थर खनन के मामले को रुकवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सांगोद विधायक भरत सिंह ने कहा कि प्रमोद जैन तो यहां बारां का मंत्री हैं। देवता आदमी है। वह मुफ्त में गरीबों के बच्चों की शादियां करवाता है। पुण्य का काम करता है। प्रमोद जैन दयालु है परोपकार का काम करता है। गौशाला चलाते हैं। बहुत बहुत नेक काम प्रमोद जैन करते हैं। लेकिन जो व्यक्ति भाया है। वह बदमाश प्रवृत्ति का है उसने बहुत खाया है और उसी व्यक्ति के होडिंग्स लगे हैं। बाद में विधायक भरत सिंह की अगुवाई में बारां कलेक्टर से मिलने वाला प्रतिनिधिमंडल और सोरसन वन क्षेत्र में चल रहे काम के स्थल को देखकर भी आया।

0 टिप्पणियाँ