जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश में आज ईद मिलाद-उन-नबी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि सभी मुस्लिम भाई-बहनों से अपील की कि वे पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर सभी प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद देते हुए अपने संदेश में कहा कि ईद-ए-मिलाद का यह मुबारक दिन हमें शांति, भाईचारा और अमन का माहौल कायम करने का पैगाम देता है। पैगम्बर मोहम्मद साहब ने अपना पूरा जीवन गरीब और वंचित लोगों की भलाई के लिए समर्पित किया। उनके जीवन से हमें हक की राह पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने इस मुबारक मौके पर सभी मुस्लिम भाई बहनों से अपील की कि वे पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें।

0 टिप्पणियाँ