झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

कहते रक्तदान महादान, रक्तदान से  बड़ा कोई दान नहीं।इसी क्रम में मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर मुस्लिम समाज द्वारा डेंगू बुखार के बढ़ते प्रकोप व खून एंव प्लेटलेट की कमी को देखते हुए मामा भानेज दरगाह पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं एंव पुरुष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व होने पर प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना के अनुसार जिले भर में जुलूस व अन्य आयोजन पर प्रतिबंध है। ऐसे में मुस्लिम युवाओं ने झालावाड़ जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के कारण अस्पतालों में खून की व प्लेटलेट की कमी देखी जा रही थी। इस पर आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके

अनोखी पहल करते हुए विशाल रक्तदान शिविर का

आयोजन किया गया। वही यह रक्त सभी असपतालो को भेजा जायेगा जिससे मरीजो को राहत मिलेगी।