चूरू से नरेश पारिक।

चूरू की छापर थाना पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए तस्करी कर बूचड़खाने ले जाए जा रहे हैं 16 गोवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त करवाया है। छापर थानाधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र निवासी बंटी राम और उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद साविज कुरैशी को गौ तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है और तस्करो के कब्जे से मुक्त करवाए गौवंश को गौशाला भिजवा दिया है। थानाधिकारी ने बताया कि हरियाणा नंबर के ट्रक से इन गोवंश की आरोपी तस्करी कर रहे थे। सूचना पर मेगा हाइवे छापर रेल्वे स्टेशन के पास नाकाबंदी के दौरान इस कारवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह इन गोवंश को पंजाब से महाराष्ट्र बूचड़खाने ले जा रहे हैं थे।

पंजाब से उठाए गौवंश।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी तस्कर यह गौवंश कोई खरीद कर नही लाए थे बल्कि आवारा गौवंश को काबू कर ट्रक में भरकर लाए थे। पुलिस ने 12 गाय और चार बछड़ो को इन तस्करो के कब्जे से मुक्त करवाया है। बरहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का पिछला आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।