झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
एबीवीपी झालावाड़ द्वारा पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर आरएएस एसआई, रीट 2021 व विभिन्न परीक्षाओ में धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया गया। नगर मंत्री अरविंद कुमार नें बताया कि वर्तमान में जितनी भी प्रतियोगी परीक्षा आयोजित हो रही है उनमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सरकार व कॉंग्रेस के कार्यकर्ता लिप्त होकर भ्रष्टाचार कर रहे है। जिससे योग्य युवाओं के साथ छल हो रहा है। गलत के विरोध में आवाज उठाने वाले परिषद कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।इन सब फर्जीवाडो व युवाओं की आवाज दबाने के विरोध में कार्यकर्ताओं नें पीजी कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षामंत्री गोविंद डोटासरा का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुऐ शिक्षामंत्री को पद सें निलंबित करनें के लिऐ राज्यपाल सें गुहार लगायी।

0 टिप्पणियाँ