उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर जिले के डबोक के समीप ओड़ी गांव के पास रावतों के खेत में 15 फिट अजगर दिखाई देने से हडंकप मच गया। ग्रामीणों को दिखाई देने के बाद वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू टीम के सुरेश मेघवाल को सूचना दी गई। ग्रामीणों की सहायता से अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार ओड़ी गांव में खेमराज पिता पुरा रावत के खेत में अजगर दिखाई दिया। लोगो ने जब देखा तो उसने किसी जानवर को निगल लिया था। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद वनपाल सुरेश जाट के निर्देष पर वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू टीम के सुरेश मेघवाल ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया। 15 फिट लम्बा अजगर होने से रेस्क्यू में भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की मदद से हुए रेस्क्यू के बाद सुरेश मेघवाल ने उसे सही सलामत जंगल में छोड दिया।