हनुमानगढ़ विश्वास कुमार।

हनुमानगढ जक्शन के अग्रसेन भवन में जिला जुडो संघ,हनुमानगढ के तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय जुडो प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक आगाज हुआ।कार्यक्रम की शुरआत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई।व्यापार मंडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति गणेशराज बंसल,कार्यक्रम अध्यक्षता पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी,वशिष्ठ अतिथि उपसभापति अनिल खीचड़,पार्षद सुमित रिणवा,CM & HO नवनीत शर्मा,मुख्य वक्ता के रूप में एसकेडी यूनिवर्सिटी के वॉयस चांसलर एसके दास,गुरदीप सिंह बब्बी,व्यापार मंडल अध्यक्ष,जक्शन प्यारेलाल व्यापर मंडल टाउन बालिका विद्यालय प्रचार्य संजू माड़िया,रोटरी क्लब सचिव बलजिंदर सिंह,अधिवक्ता रामकुमार आदि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि गणेशराज बंसल सहित सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की व एक बच्ची के खेल से प्रभावित होते हुए प्रोत्साहन राशि दी साथ ही सभी खिलाड़ियों व जुडो संघ को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिला जुडो संघ के संस्थापक व प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष मनीष धारणिया,जिला जुडो संघ के सचिव विनित बिश्नोई,अध्यक्ष महेश जसूजा,कोषाध्यक्ष कुलविंदर सिंह,मुख्य सरंक्षक मनजिंदर लेघा,सरंक्षक सुरेंद्र गाड़ी,मुंजाल,सहसचिव अंकुर मुंजाल,सुरेंद्र सिल्लू,साहिल पूनिया, संजीव पूनिया,आशु नारंग आदि ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का आभार जताया एंव उन्हें माल्यार्पण व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया व राजस्थान से आये खिलाड़ियो व अधिकारियों का स्वागत किया।मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया।

पहले दिन का हाल 

जुडो कोच व संघ सचिव विनित बिश्नोई ने बताया की प्रतियोगिता में 28 जिलो में 380 खिलाड़ियों पहुंचे व अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉक्टर शेर सिंह की देख रेख में अन्य रेफरियों ने प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई।पहले दिन छात्रा सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मैच हुए जिसमे 28 किलो भार वर्ग में सीकर की रीना सैनी विजेता,उपविजेता विनीता बिश्नोई, तृतीय स्थान पर कोटा की तानिया रही।32 किलो भर वर्ग में भीलवाड़ा की ज्योति बिश्नोई प्रथम,श्रीगंगानगर की नेहा द्वितीय रही,उदयपुर से ज्योत्सना डांगी तृतीय स्थान पर रही।36 किलो भार वर्ग में सीकर की ज्योति प्रथम,उदयपुर की टीना द्वितीय, जयपुर की हिमांशी तृतीय स्थान पर रही है।40 किलो भार वर्ग में कोटा की शिवानी गोचर प्रथम,जयपुर की अपेक्षा द्वितीय रही,हनुमानगढ की वंदना तृतीय स्थान पर रही है। 44 किलो भार वर्ग में भीलवाड़ा की नेहा चौधरी प्रथम,सीकर की निशा सैनी द्वितीय रही व उदयपुर की रवीना तृतीय रही है।