झालावाड़ हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ शहर में बुधवार को आरएएस भर्ती परीक्षाओं का आयोजन हुआ था। लेकिन इस दौरान एक विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा देकर निकल रहे अभ्यर्थियों को समुदाय विशेष की पुस्तकें वितरित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे धर्मांतरण की कोशिश होना बताया और कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के बाद एसपी को ज्ञापन भी सौंपा।
अपने पुत्र को आर ए एस परीक्षा दिलवाने के लिए झालावाड़ आई महिला श्वेता मेहर ने बताया कि झालावाड़ शहर के मामा भांजा स्थित इमानुएल मिशन स्कूल में परीक्षा केंद्र था। अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा देने के बाद जब वह बाहर निकल रहे थे।उस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्टाफ के माध्यम से अभ्यर्थियों को धर्म विशेष से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें थमा दी गई। इस दौरान विद्यालय स्टाफ द्वारा बाहर खड़े अभिभावकों को भी को भी पुस्तके देने का प्रयास किया गया। जिसके बाद कुछ देर के लिए हंगामा हो गया और अभिभावकों ने नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठन के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और अभिभावकों के साथ झालावाड़ कोतवाली पहुंचकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।बाद में हिंदूवादी संगठन व अभिभावक झालावाड़ एसपी मोनिका सेन के पास पहुंचे और ज्ञापन देकर विद्यालय संचालक के खिलाफ धर्मांतरण की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की।गौरतलब है कि किसी भी धर्म व समुदाय के लोगों को अपने धर्म का प्रचार करने का स्वतंत्र अधिकार होता है, लेकिन किसी शिक्षण संस्थान के माध्यम से अथवा परीक्षा केंद्रों पर किसी भी धर्म विशेष की पुस्तकें वितरित करना कहीं भी जायज नहीं। ऐसे में हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोश जताया है।

0 टिप्पणियाँ