धौलपुर मुनेश धाकरे।

धौलपुर में दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की मावा मंडी में छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से मावा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। करीब एक दर्जन दुकान पर कार्यवाही के दौरान चार दर्जन से अधिक मावा के नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन दीपावली को देखते हुए विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। शहर की मावा मंडी में मावा विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। करीब एक दर्जन दुकान से चार दर्जन से अधिक मावा और पनीर के नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। सैंपल में गड़बड़ी पाए जाने पर दोषी व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से शहर के मावा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। जिला मुख्यालय समेत शहर कस्बों में भी कार्यवाही की जाएगी।