उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गठित स्थेटिक निगरानी दल संख्या 8 ने शुक्रवार को जिंक चौराहे पर एक कार से 5 लाख 40 हजार 591 रूपए जब्त किये। निगरानी दल के सदस्यों की ओर से की जा रही नियमित जांच के दौरान एक कार की तलाशी ली गई तो उसमें रखी राशि को लेकर कार चालक संतुष्टपूर्ण जवाब नही दे पाया। इसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया और निगरानी के दल के कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने वल्लभनगर के उपकोष में जमा करवा दी गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिंक चौराहे पर निगरानी दल की ओर से नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान कैलाश पिता उदा डांगी कार लेकर पहुंचा। निगरानी दल ने कार की तलाशी ली तो उसमें 5 लाख 40 हजार 591 रूपए रखे हुए थे। इसके बाद निगरानी दल ने कैलाश डांगी से पूछताछ की तो वह संतुष्टपूर्ण जवाब नही दे पाया। निगरानी दल के सदस्यो ने कार में रखी राशि जब्त कर ली और कैलाश डांगी को रशीद थमा दी। कार्यवाही के दौरान कैलाश डांगी ने निगरानी दल को बताया कि वह पशु आहार का कार्य करता हैं और पशु आहार खरीदने जा रहा था। 

कमेटी के समक्ष अपील पर मिल सकती हैं राशि।

निगरानी दल की ओर से जप्त राशि को फिर से प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर बनी कमेटी के समक्ष अपील करनी होती हैं। इसके प्रमुख जिला परिषद के सीईओं होते हैं। कमेटी के समक्ष प्राथी अपना पक्ष रखता हैं और इसके बाद कमेटी सात दिनो में निर्णय करती हैं। प्रार्थी का पक्ष सही होने पर राशि फिर से लौटाई जाती हैं।