भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
हाल ही में सम्पन्न हुई रीट की परीक्षा में आशातीत सफलता न मिलने से क्षुब्ध एक किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे देगी। युवतियों का शव भरतपुर में थाना उधोगनगर के 23 नम्बर फाटक पर पड़ा मिला। बताया गया कि बसंत विहार कालोनी निवासी गोपाल की 23 वर्षीय पुत्री की किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवती सीमा शनिवार को खेत से चारा लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन बाद में उसका शव रेल की पटरियों पर पड़ा मिला। सीमा की मौत के बाद एक चर्चा यह भी सुनने को मिली कि मृतका ने हाल ही में आयोजित रीट की परीक्षा दी थी लेकिन पेपर ठीक नही होने की वजह से वह अवसाद में थी।


0 टिप्पणियाँ