श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला आज एक दिवसीय दौरे पर श्रीगंगानगर पहुंचे। उनके साथ आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारदी भी पहुंचे। दरअसल हनुमानगढ़ के पीलीबंगा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट कर हत्या कर देने के मामले को लेकर सापला हनुमानगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद वह श्रीगंगानगर में भी अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों द्वारा आयोग को भेजे गए परिवादो के बारे में जानकारी लेने भी सापला आयोग के सदस्य के साथ श्रीगंगानगर आए । सापला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हनुमानगढ़ क्षेत्र में एससी जाति के युवक के साथ मारपीट कर हत्या कर देने का मामला काफी वायरल हुआ था । उसी की जानकारी लेने पहुंचे । पीड़ित परिवार को तमाम तरह की सहायता एवं अन्य सरकारी इमदाद जो भी कानून सम्मत है उनको देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही श्रीगंगानगर से भी बड़ी तादाद में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों द्वारा आयोग को परिवार भेजे गए थे। आयोग के पास करीब 14 परिवाद पहुंचे थे। उनके बारे में भी जानकारी लेने श्रीगंगानगर आए हैं । उन्होंने बताया कि आयोग के पास गंगानगर हनुमानगढ़ के अलावा चूरू बीकानेर झुंझुनू आदि स्थानों से भी अनेक परिवाद और शिकायतें पहुंची है। उनके संबंध में भी जानकारी ले रहे हैं। तमाम तरह के परिवादो पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं तथा इसके बाद वे इस बारे में कार्यवाही को लेकर संज्ञान लेंगे। बैठक के दौरान चेयरमैन सापला के साथ श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद, भाजपा जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़, जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन, आईजी प्रफ्फुल कुमार, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, सहित अनेक अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ