हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सापला व सदस्य सुभाष पारधी ने बुधवार को मृतक जगदीश के परिजनों,आईजी,संभागीय आयुक्त,कलक्टर,एसपी एंव भाजपा के पूर्व मंत्री डॉक्टर रामप्रताप,जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। आयोग अध्यक्ष विजय सांपला ने मीडिया से बात करते हुए घटना को निंदनीय व अमानवीय बताते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार से भी मिले है। बीकानेर रेंज आईजी,संभागीय आयुक्त,हनुमानगढ कलेक्टर एसपी से भी प्रकरण की जानकारी ली गई है।सांपला ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मांग की है कि, पुलिस द्वारा जिन तीन आरोपियों को क्लीन चिट दी गई थी उनकी संलिप्तता की जाँच दुबारा करने और जो मास्टरमाइंड उसको भी पकड़ने की बात कही है।जिसपर पुलिस को दुबारा गहनता से जांच करने की बात कही है। साथ ही प्रशासन से मृतक के परिवार के एक सदस्य को नोकरी व माता-पिता को 5 हजार रुपये पेंशन प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने पर भी चर्चा की है। साथ ही सांपला ने कहा कि पिछले कुछ समय से राजस्थान व बीकानेर संभाग मे रेप और हत्याओं की आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। फरवरी से लेकर अब तक 70-80 घटनाओं की शिकायत हमे मिली है।उनकी भी जांच जारी है।
इस मामले में देश भर की विपक्षी पार्टियों भाजपा,बसपा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को दलित विरोधी बताते हुए निशाने पर लिया है।साथ ही कांग्रेस के राहुल,प्रियंका से सवाल किए थे कि यूपी जा आये,राजस्थान के हनुमानगढ कब जाओगे,वही राजस्थान भाजपा की तीन सदस्यों की कमेटी ने हनुमानगढ पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात भी की थी और विधायक मदन दिलावर ने तो पुलिस की प्रेम प्रसंग की कहानी को ही झूठा बातकर,तथ्यों को छुपाने और मामले को प्रेम प्रसंग की तरफ घुमाने के आरोप लगाते हुए हनुमानगढ जिला कलेक्टर व एसपी पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
ये है प्रकरण
4 नवंबर को कुछ लोगो द्वारा हनुमानगढ के पीलीबंगा थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव के एक दलित युवक का अपहरण कर श्रीगंगानगर जिले में ले जाया गया और सूरतगढ़ क्षेत्र में उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी व हत्या के बाद शव को मृतक के घर बार फेंककर फरार हो गए थे। वही युवक जगदीश की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया था।इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने 11 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।जिसमे कुल 8 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है । जिसमे एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। बाकी 3 लोगो को घटना में संलिप्ता नही पाए जाने पर उनको गिरफ्तार नही किया गया।पुलिस की माने तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

0 टिप्पणियाँ