जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट
कोटपूतली के ग्राम बाला का नांगल में फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहा झुंझुनू जिले के खेतड़ी के मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश का पीछा कर रही पुलिस को देखकर बदमाश ने खुद को बन्दूक से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बदमाश के अन्य दो साथी पुलिस पर फायरिंग कर हुए अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
बदमाश मर्डर के मामले में था वांटेड।
इनामी बदमाश सुक्खा, झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में हत्या, फायरिंग सहित दर्जनों मामलो में वांटेड था। कोटपूतली थाना क्षेत्र बाला की नांगल में घटना के बाद जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ. शंकर दत्त शर्मा, एएसपी रामकुमार कस्वां सहित पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। दो दिन पूर्व भी इसी गांव में एक जलवा प्रीतिभोज कार्यक्रम में भी एएसपी रामकुमार कस्वां के नेतृत्व में कोटपूतली पुलिस द्वारा बदमाश को पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन बदमाश सुक्खा वहां से भी मौका देखकर फरार हो गया था।
आपको बता दे, कि वांटेड इनामी बदमाश का पीछा कर रही कोटपूतली पुलिस को देखकर कोटपूतली में मंगलवार देर रात एक शार्प शूटर ने खुद को गोली मारकर ली। जो शराब ठेकेदार की हत्या में फरार था। बदमाश का नाम सुक्खा शूटर था। उसके साथ दो अन्य बदमाश भी थे। पुलिस सुक्खा को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेर लिया तो पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। सुक्खा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को अस्पताल में रखवाया गया है। एएसपी रामकुमार कस्वां ने बताया कि रूपाचंद उर्फ सुक्खा गुर्जर निवासी खेतड़ी झुंझुनूं की मौत हो गई है। वो खेतड़ी में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में 6 महीने से फरार चल रहा था। इस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इसके खिलाफ हत्या, लूट व मारपीट के चार मामले दर्ज थे। कोटपूतली थानाधिकारी दिलीप सिंह को रात करीब 11 बजे सुक्खा की लोकेशन मिली। पुलिस बाला का नांगल में पहुंची तो सुक्खा के साथ दो अन्य युवक भी थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। तीनों बदमाश स्कार्पियों गाड़ी में सवार थे। तीनों ने गाड़ी को हाइवे से उतारकर बाजरे के खेत में घुसा दिया। फिर गाड़ी से उतर कर भागने लगे। पुलिस पर फायरिंग करने लगे। दो युवक दूसरी दिशा में भाग गए। पुलिस ने सुक्खा को अंधेरे में चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर सुक्खा ने पिस्टल से सिर में गोली मार ली। पुलिस ने पास आकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर एसपी शंकरदत्त शर्मा, एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। जयपुर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सुक्खा खेतड़ी के दूदवा का रहने वाला था। 6 महीने पहले शराब ठेकेदार से फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं मिलने पर उसे धमकी दी थी। फिर उसकी हत्या कर दी गई। दोनों फरार युवकों की तलाश के लिए हाइवे पर आसपास के गावों में नाकाबंदी करवाई गई। उनका कुछ पता नहीं लग सका।सुक्खा की पिछले तीन दिनों से कोटपूतली में ही लोकेशन आ रही थी। बाला का नांगल में ढाणी में जलवे के कार्यक्रम में आया था। वहां पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। इसके बाद लड़ने लग गए थे। पुलिस पहुंची तो 15 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। तब सुक्खा फरार हो गया था। तब से पुलिस लोकेशन के हिसाब से तलाश कर रही थी।

0 टिप्पणियाँ