ब्यूरो रिपोर्ट।

देश की तीनों तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के नित नए आयाम स्थापित कर रही है। पिछले कई सालों  के दौरान डीजल पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, वर्तमान हालात के आगे तुच्छ सी साबित हो रही है। पहले महीने में या एक पखवाड़े के दौरान डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ते थे, लेकिन अब बिना ब्रेक लगातार इन दोनों जरूरी ईधन की कीमतों में इजाफा हो रहा है। पिछले 1 सप्ताह के दौरान पेट्रोल की कीमतों में ₹2 और डीजल की कीमतों में ₹2 .27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को भी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल की कीमत में 37 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी शनिवार सुबह से लागू हो गई है। अब राजधानी जयपुर में पेट्रोल ₹112. 64 पैसे और डीजल ₹103 . 82 पैसे में मिलेगा।