चित्तौडग़ढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद क्षेत्र में चल रहा सीवरेज का कार्य अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनने लगा है। लंबे समय से अमृत सिटी योजना के अंतर्गत शहर में सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है और ऐसे में पाइप लाइन गाड़ने के लिए सड़कों पर गड्ढे खोदे गए हैं । जिन पर पुनर्निर्माण नहीं किया गया और उन्हें केवल मिट्टी से भर दिया गया है ऐसे में इन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह सीवरेज के गड्ढे अब मुसीबत बनने लगे हैं। ऐसा ही मामला सहकार सर्किल से आगे नगर परिषद क्षेत्र में देखने को मिला जहां देर रात एक ट्रक चालक शहर के किसी व्यापारी के यहां शक्कर से भरा ट्रक खाली करने के लिए आया था इसी दौरान सहकारी बैंक की शाखा कार्यालय के बाहर पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे को पाइप लाइन दबाने के बाद मिट्टी से भर देने के चलते गीली मिट्टी में फस गया। सुबह अन्य वाहन की मदद से चालक ने ट्रक में भरी शक्कर खाली करवाई। ऐसे हालातों में प्रकाश पर्व दीपावली नजदीक होने का कारण व्यापारी अच्छे व्यापार व्यवसाय की उम्मीद में सामान का स्टॉक कर रहे हैं। और सामान लेकर आने वाले मालवाहक वाहन खराब सड़कों के कारण नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे हालातों में व्यापारी और वाहन चालको दोनों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

0 टिप्पणियाँ