धौलपुर से मुनेश धाकरे।

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा और धौलपुर पंचायत समिति में 20 अक्टूबर बुधवार को पहले चरण के होने वाले चुनाव के लिए मतदान दलों को जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने प्रशिक्षण देकर रवाना किया है।करीब ढाई लाख मतदाता दोनों पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद करेंगे। पोलिंग पार्टियों को विशेष प्रशिक्षण देकर रवाना किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया पहले चरण में 20 अक्टूबर को धौलपुर एवं राजाखेड़ा पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य का चुनाव संपन्न होगा। चुनाव को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज से प्रशिक्षण देकर मतदान दलों को रवाना किया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया पंचायती चुनाव पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। चुनाव को निष्पक्ष निर्भीक एवं संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने बताया आदतन अपराधी एवं मबालियों को पुलिस ने पूर्व में ही चिन्हित कर लिया है। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है या पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अब इंद्रशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अलग से अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक चार का जाब्ता तैनात किया जाएगा। उसके अलावा पुलिस की स्पेशल फोर्स गश्त करेंगी। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इतने मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव में पंचायत समिति धौलपुर में जिला परिषद चुनाव के लिए 5 वार्डों के कुल 133278 मतदाता, पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 29 वार्डों के लिए कुल 129329 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। वही पंचायत समिति राजाखेड़ा में जिला परिषद के लिए चार वार्डों के कुल 118457 तथा पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 25 वार्डों के लिए कुल 118457 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।पंचायत चुनाव को पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाएगा। जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे।