उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर लगातार ईडी कार्यवाही कर दबाने की कोशिश की जा रही हैं और प्रदेश की जनता ने जिन 25 सांसदों को चुनकर दिल्ली भेजा वह सभी सांसद दिल्ली में अपनी बात तक नही रख पा रहे है तो वे क्या जनता की सेवा करेगें। यह बात कही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने। वल्लभनगर और धरियावद में होने वाले उपचुनाव में डोटासरा पार्टी का प्रचार प्रसार करने आए थे। उसी दौरान मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस कर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि आरएसएस की शाखाओं में झूठ बोलना और तेज बोलना सिखाया जाता हैं ताकि उनकी झूठी बातों को भी आमजन सही मान लें। डोटासरा ने मिडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि गहलोत सरकार के विरोध में कोई लहर नही हैं। इसलिए कांग्रेस दोनों जगहों पर जीत हासिल करेगी। गहलोत सरकार की उपलब्धियो को गिनाते हुए कहा कि ढाई साल के कार्यकाल मे कई ऐसे कार्य हुए जो पहले कभी नही हुए। सरकार की ओर से खोले गये अंग्रेजी स्कूल में 75 हजार से अधिक बच्चो ने एडमिशन लिया। केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के लिए तीन काले बिल लेकर आयी लेकिन गहलोत सरकार ने किसानों को बिजली बिल में छूट दी।

झूठ और जूमलों की है मोदी सरकार।

केन्द्र की मोदी सरकार झूठ और जूमलों पर टिकी हुई हैं। डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार ने पीएम केयर फंड को आरटीआई से बाहर कर दिया जिससे उसके बारे में कोई जान नही सकता। उन्होने यह भी कहा कि सरकार ने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए कई कम्पनियो का सीएसआर का फंड पीएम केयर फंड में ले लिया और उसका कोई हिसाब तक नही हैं। भाजपा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में भाजपा के बने ऑफिसों के लिए करोड़ों रूपए कहा से आए इसका भी कोई हिसाब नही हैं। मोदी और शाह की इतनी दादागिरी हैं कि उनके खिलाफ कोई बोल नही सकता। राम मंदिर के मामले में भी 2 करोड़ की जमीन को कुछ ही समय में 18 करोड की बता दी। इससे यह साफ है कि भाजपा में भ्रष्टाचार कितना हुआ हैं। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी हैं। 

सब कुछ बेचने में लगी हुई है मोदी सरकार।

डोटासरा ने प्रेस कांफ्रेस में मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार उन सभी चीजों को बेच रही हैं जो कि 70 सालों में तत्कालीन केन्द्र की सरकारों ने खड़ी की थी। ऐसा इसलिए हो रहा है कि सरकार अपने कुछ दोस्तों को गलत फायदा पहुंचाना चाहती हैं। सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले रेलवे की स्थिति खराब कर दी हैं तो एयरपोर्ट को धीरे-धीरे कर निजी हाथों में सौंपकर अपने लोगों को फायदा दिया जा रहा हैं। 

रीट परीक्षा पर दी प्रतिक्रिया।

रीट परीक्षा को लेकर पूछे गये सवाल पर डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार 31 हजार और बाद में 29 हजार शिक्षकों को नौकरी देने जा रही हैं। जो कि भाजपा को रास नही आ रहा हैं। इसलिए भाजपा सवाल खड़े कर रही हैं। जबकि परीक्षा में नकल गिरोह सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्यवाही हो रही हैं जिन्होने परीक्षा के दौरान धांधली की थी। उन्होने यह भी कहा कि परीक्षा नोडल एजेंसी के द्धारा करवाई गई। सरकार ने केवल सहयोग किया। भाजपा न तो नौकरी देती है और कांग्रेस राज में जब भर्तिया निकाली जाती हैं तो भाजपा को वह भी पसंद नही आता।  

कटारिया और पूनिया पर कसा तंज।

7 बार विधायक और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष का पद संभाल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कटारिया पर डोटसरा ने तंज कसते हुए कहा कि जब कटारिया की भाजपा में कोई सुन रहा है तो इससे यह साफ है कि भाजपा पूरी तरह से बौखलाई हुई हैं। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा का कोई धरी धोरी नही हैं। पूनिया आरएसएस से आगे नही बोल सकतें। इसके अलावा दो बार मुख्यमंत्री रहने वाली राजे की स्थिति किसी से छुपी हुई नही हैं।