जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर के चाकसू कस्बे के कोटखावदा रोड पर स्थित सरकारी भूमि पर लगाई गई किसान नेता राजेश पायलट की प्रतिमा नगर पालिका ने हटाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद गुर्जर समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बता दे, कि राजस्थान के चाकसू में गुर्जर समाज के लोगों ने नगर पालिका पर स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा गिराने का आरोप लगाया है। इस दौरान गुर्जर समाज के लोगों के बढ़ते विरोध के बाद चाकसू नगर पालिका कर्मचारी मौके से उल्टे पांव लौटे गए। चाकसू नगर पालिका की इस कार्रवाई से भड़के समाज के लोगों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर मौके पर पहुंची चाकसू पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद गुर्जर समाज के लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया। वहीं, बाद में गुर्जर समाज के लोगों ने पुनः प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित किया। चाकसू पालिका के द्वारा राजेश पायलट की प्रतिमा हटाने के प्रयास को लेकर मौके पर मौजूद गुर्जर समाज के लोगों में गहरा रोष है।

0 टिप्पणियाँ