उदयपुर भगवान प्रजापत।
आरपीएससी की ओर से बुधवार को आरएएस प्री की परीक्षा आयोजित की गई। उदयपुर जिले में 129 सेंटर पर हुई परीक्षा में करीब 38 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। आरपीएससी की निर्देश पर ज्यादात्तर परीक्षा केंद्र शहर और शहर से सटे इलाकों के शिक्षण संस्थाओं में बनाए गये ताकि परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियो को केन्द्र पर पहुंचने में परेशानी नही आए। केन्द्रों पर अभ्यार्थी तय समय से एक घंटा पहले पहुंच गये और जो अभ्यार्थी तय समय के 15 मिनट बाद पहुंचा उन्हे परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही दिया गया। परीक्षा केन्द्रों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों को नियुक्त किया गया। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। नकल गिरोह को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केन्द्र पर अंदर जाने से पहले अभ्यार्थियों की अच्छे से जांच की गई।
जिला कलेक्ट्री में बनाया गया कंट्रोल रूम।
परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यार्थियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्री में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। यहां पर कर्मचारियों को तैनात किया गया ताकि किसी भी केन्द्र पर कोई भी समस्या आने पर उनका निस्तारण किया जा सकें।
नेटबंदी से शहरवासियों का हुई परेशानी।
आरएएस प्री की परीक्षा के दौरान नेटबंदी के आदेश देर रात जारी हुए। सुबह जब लोगों को पता चला कि परीक्षा के सम्पन होने तक नेट बंद रहेगा तो कई लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। कार्य दिवस होने से कई लोगों के कार्य करने में परेशानी आई। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने अन्य संभागों के लिए जारी आदेश को ध्यान में रखते हुए उदयपुर में संभाग में भी परीक्षा स्थलों और आसपास के क्षेत्र में नेट बंद करने के आदेश जारी कर दिये थे।

0 टिप्पणियाँ