उदयपुर भगवान प्रजापत।
उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार - प्रसार के अंतिम दिन खाचरियावास ने प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा पर निशाना साधा। अंतिम दिन खाचरियावास ने एक नया नारा देते हुए कहा कि भाजपा को चोट, कांग्रेस को वोट महंगाई के खिलाफ चोट, कांग्रेस को वोट जुमलेबाजी वाली सरकार के खिलाफ वोट। खाचरियावास ने मिडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उपचुनाव में भाजपा पूरी तरह से बिखरी नजर आई। भाजपा नेता प्रचार के लिए तो आए लेकिन वल्लभनगर में उनकी स्थिति पता चलने के बाद अब वह इस बात को पहले ही जान चुके हैं कि उनकी यहां पर क्या गत होने वाली हैं। उन्होने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि वल्लभनगर की जनता कांग्रेस को विकास के नाम पर वोट करेगी और दोनों सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी भारी मतों से जीत कर विधानसभा में जाएगें।

0 टिप्पणियाँ