झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड जिले मे घोषित व अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा इन दिनो सडकों पर है। इसी कडी मे सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर स्थित मिनी सचिवालय के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया व बाद में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273  

 इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बरसात के बाद अब उमस भरी तेज गर्मी के दौरान सरकार के बिगड़े मैनेजमेंट के चलते बिजली किल्लत का आम लोगों को सामना करना पड़ रहा है। जिससे मजदूर किसान समेत आम जनता काफी परेशानी भुगत रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बिजली पानी देना सरकार की प्राथमिकताओं में होना चाहिए। लेकिन सरकार अन्य बड़े विकास कार्य तो दूर जनता को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पा रही है। ऐसे में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही जिले के गांवों व कस्बों में बिजली की किल्लत दूर नहीं की गई तो जिले भर में उग्र आंदोलन कर धरने प्रदर्शन के साथ चक्का जाम भी किए जाएंगे।