चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

राजस्थान में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारो के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273  

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरिया ने बताया कि राजस्थान की नक्कारा कांग्रेस सरकार लगातार दलितों पर हो रहे अत्याचार अपराधिक मामलों को रोकने में बिल्कुल असफल साबित हुई है। अपराधी अपराध करके बेखौफ घूम रहे हैं। वही दलित समाज के लोग भय के साए मे अपना जीवन जीने पर मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील में स्थित ग्राम प्रेमपुरा में रहने वाले एक अनुसूचित जाति के युवक जगदीश मेघवाल के अपराधियों ने लाठी से पीट-पीटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस पूरे कृत्य की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा झालावाड़ जिले के पिडावा क्षेत्र में एक दलित लड़की की विशेष समुदाय के व्यक्तियों द्वारा चाकू से गला रेत कर हत्या करने का मामला भी काफी तूल पकड़ रहा है। इस तरह की घटनाएं पूरे प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से दलित समाज पर अपराध  सरकार और प्रशासन के संरक्षण में हो रहा है उसे रोकने के लिए आज जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। इस अवसर पर भाजपा एस सी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद र