हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ के निकटवर्ती गांव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग सॉफटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर,सरपंच बलदेव मक्कासर,सदस्य मलक गोदारा,गुरदीप सिंह,गुरलाल सिद्धु,भोला सिंह नेहरा,रामदयाल लिम्बा थे। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। विद्यालय प्रिंसीपल विनोद कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय सॉफटबॉल प्रतियोगिता में पूरे जिले भर से छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना को अपने जीवन में उतारें, और सद्भाव पूर्वक अपने क्षेत्र का विकास करें। उनके मन में किसी दूसरे व्यक्ति के लिए किसी भी प्रकार की वैमनस्यता की भावना नहीं आनी चाहिए। खेलों के महत्व को अब दूर-दराज क्षेत्रों के ग्रामीण भी जानने लगे हैं और बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित कर रहे है। यही कारण है कि क्षेत्र के अनेक गांवों में आए दिन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इससे निश्चित ही क्षेत्र की बेटियों को अपना प्रदर्शन दिखाने के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खिलाड़ी भी खेल भावना के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लें।काफी बार खिलाड़ीओ को अच्छा मंच नहीं मिल पाने से अपना जौहर नहीं दिखा पाते,उन्हें ऐसे आयोजनों में अच्छा मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हार और जीत तो एक- दूसरे के पहलू हैं। इसमें हारने और जीतने वाली दोनों टीमों को सीखने का मौका मिलता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच बलदेव मक्कासर ने कहा कि एक खिलाड़ी गांव स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय स्तर तक की ऊंचाइयों को छू सकता है, जिससे माता-पिता का नाम तो रोशन होता ही है, अपने देश व प्रदेश का नाम भी चमकता है। खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है।
शुक्रवार को हुए विभिन्न मैच
17 वर्षीय बालिका में डबलीराठान बनाम डबलीवास पैमा के मध्य मैच खेला गया जिसमें डबलीपैमा विजेता रहा। इसी तरह रावतसर बनाम जोरावरपुरा के मैच हुआ जिसमें रावतसर विजेता, मक्कासर बनाम संतपुरा के मध्य मैच हुआ जिसमें मक्कासर विजेता रहा। इसी तरह सेमीफाईनल मैच मक्कासर बनाम फतेहगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें 3 अंकों से मक्कासर विजेता रहा। दुसरा सेमीफाईनल मैच रावतसर बनाम डबलीपैमा के मध्य हुआ जिसमें 13-0 के अंतर से रावतसर विजेता रहा। इसी तरह 19 वर्षीय प्रतियोगिता में रावतसर बनाम डबलीराठान के मध्य मैच खेला गया जिसमें रावतसर ने डबलीराठान को 10-0 से हराकर जीत अपने नाम की। इसी तरह प्रथम सेमीफाईनल मैच रावतसर बनाम चौहिलावाली में हुआ जिसमें रावतसर ने 2 अंकों से जीत हासिल कर फाईनल में अपनी जगह बनाई। इसी तरह दूसरा सेमीफाईनल मैच मक्कासर बनाम डबलीबास पैमा के मध्य हुआ में जिसमें मक्कासर ने डबली को 19-06 के अंतर से हराकर बड़ी जीत अपने नाम कर फाईनल में अपनी जगह बनाई। शनिवार को 17वर्षीय में फाईनल मैच मक्कासर बनाम रावतसर के मध्य व 19 वर्षीय में फाईनल मैच मक्कासर बनाम रावतसर के मध्य खेला जायेगा। इस मौके पर करनैल सिंह,विजय पंडित, सुखा मान,काला मोड़,बडवाला सिंह, सतनाम सिंह,प्रीतम सिंह,पीटीआई रायसिंह बेनीवाल,पीटीआई चंपा रानी, पीटीआई सुरजभान,पीटीआई महेन्द्र गोदारा,पीटीआई सुनील वर्मा,टीम प्रभारी राकेश,टीम प्रभारी रछमी का विशेष सहयोग रहा।

0 टिप्पणियाँ