करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडाभीम पर शुक्रवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम ईकाई करौली द्वारा एक दिवसीय मनोरोग कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प के अंतर्गत मनोरोग विशेषज्ञ डॉ प्रेमराज मीणा द्वारा तनाव, घबराहट, बेचैनी, दौरा पड़ना आदि से संबंधित मरीजों की पहचान कर उनका इलाज किया एवं निशुल्क दवाइयां दी गई। कैम्प के अंतर्गत कुल 22 मनोरोगियों का इलाज किया गया। कैम्प में सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह मीणा उपस्थित रहे। कैम्प के अतिरिक्त मनोरोग टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडाभीम मे विद्यार्थीयों एवं कार्यरत स्टाफ को मनोरोगों के बारे में जानकारी दी एवं विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल शिव शंकर प्रजापत, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम ईकाई मे मनोरोग मेल नर्स गौरव गोयल एवं गौरव शर्मा सीआरए उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ