झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक किरण कंग सिद्धु का स्थानांतरण दिल्ली होने पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ऑफिस में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक किरण कंग सिद्धू को माला पहनाकर एवं साफा पहनाकर भावभीनी विदाई देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि झालावाड़ जिले में सभी लोगो का अच्छा सहयोग मिला और अच्छे से काम किया किरण कंग ने कहा कि झालावाड़ जिले में कई बड़े लॉयन ऑर्डर देखे हैं और टीम वर्क के साथ काम किया बहुत कुछ सीखने को मिला है।